फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ बेचने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के कठौरी गांव में नशीला पदार्थ बिकने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परचून की दुकान पर गांजे की पुड़िया बेची जा रही है। कई बार इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। खुलेआम नशीला पदार्थ बिकने से छोटे छोटे बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं। यहां तक कि दिव्यांगों से भी मादक पदार्थों को बेचवाया जा रहा है। चेताया कि जल्द इस पर रोक नहीं लगाया गया तो हम लोग सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर निखिलेश कुमार राव, कपिल, टिप्पू, संजय कुमार, कालीचरण, शशिकांत , बाबूलाल, नसुडी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें