फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम: चौक में ताजिया रखने और जुलूस पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मोहर्रम के पर्व पर ताजिया का जुलूस नहीं निकलेगा। लोगों को घरों में ताजिया रखने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन को मानिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपा गया है। वहीं कोविड प्रोटोकाल का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मोहर्रम पर ताजिया व अलम का जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि लोग अपने घर में ताजिया रख सकते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक स्थान पर अधिकतम 50 लोग ही सम्मिलित हो सकते हैं। इसको लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मोहर्रम के दिन जगह-जगह अभियान चलाकर वाहनों की जांच करेगी। वहीं कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। पुलिसकर्मियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी चक्रमण कर हालात का जायजा लेते रहेंगे। अधिकारियों को सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। लोगों के इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर भी पुलिस की नजर रहेगी। अशांति फैलाने वालों की निगरानी के लिए एलआइयू व पुलिस को लगाया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति ने वाट्सएप, फेसबुक अथवा इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर कोई विवादित अथवा भड़काउ पोस्ट साझा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जनपदवासियों से आपसी सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें