फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कार्यो के भुगतान का प्रधानों पर दबाव, नये कार्यो की नहीं हुई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पिछले छह महीने से विकास कार्य ठप है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि ग्राम प्रधानों का आरोप है कि पूर्व के ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए आधे अधूरे कार्य के भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है जिससे नये कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

सकलडीहा विकास खंड के 104 गांव के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जिसमें पंचदेऊरा, रामपुर उर्फ करनपुर, नईकोट, नागेपुर, मधुबन, दुर्गापुर, दिघवट, दिवाकलपुर, बरंगा, सरेसर खुर्द, सदलपुरा गांवों में राज्य वित्त व चौदहवां वित्त से कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। यहां मनरेगा में लाखों रुपये तो खर्च हो गए लेकिन गांव में विकास के नाम पर ना तो कोई सड़क बनीं है और न ही ही हैंडपम्प की मरम्मत कराई गई है। गांवों में बने सामुदायिक शौचालय को भी चालू करने के लिए गांव के ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनका भुगतान नहीं किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव के वर्तमान ग्राम प्रधानों का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यो के भुगतान के लिए ब्लाक के अधिकारी दबाव बना रहे हैं। इस कारण कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं कुछ गांव के ग्राम प्रधानों ने बताया कि गांव में तैनात सचिव के स्थानांतरण के कारण भी कार्य रुका हुआ था। जिसके जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस बाबत एडीओ पंचायत बजंरगी पांडेय ने बताया कि जिन गांवों में अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ था वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास से जुड़े कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें