फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। शनिवार की रात आए आंधी-पानी के कारण अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुडे दर्जनों गांवों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के ररुआ, जेवरियाबाद, धीना, ककरैत, असना, विश्वबैंक कुल छह फीडरों से क्षेत्र के करीब 120 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। शनिवार की रात आए आंधी-पानी के बाद जर्जर तारों के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लोग पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बिजली न रहने से उमस गर्मी से बेहाल लोग विद्युत विभाग को कोसते रहे। हालांकि रविवार की सुबह से ही विद्युत कर्मी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास में लगे रहे। इसके बाद कुछ गांवों की आपूर्ति बहाल हुई पर अधिकांश गांवों में अंधेरा छाया रहा। आमजन का कहना है कि मुख्य आपूर्ति सहित 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति वाले जर्जर तारों की मरम्मत और उनमें बदलाव न होने से इस प्रकार की समस्या होती रहती है। । क्षेत्र के मुसाफिर तिवारी, अजय सिंह, नागेंद्र सिंह, विंध्यवासिनी राय, महेंद्र आदि ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर विद्युत तारों व लटके हुए खंभो को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें