फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्गापूजा समितियों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दुर्गापूजा समितियों को निर्देश जारी किया है। जिसके अनुसार दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से निर्धारित सीमा से अधिक व्यक्तियों की भीड़ एकत्र नहीं होने देने के साथ कोविड हेल्प डेस्क बनाये जाने व सेनिटाइजर की व्यवस्था किये जाने समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में सप्तमी, अष्ठमी व नवमी पर धूमधाम से पूजा की जाती है। इन्हीं तिथियों में लोग दर्शन पूजन के लिए जाते है। इसके साथ ही पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ती है। कोरोना संक्रमण काल में पूजा पंडालों में अत्यधिक भीड़ न हो इसके लिए मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में 26 स्थानों पर सजने वाले दुर्गापूजा पंडालों की समितियों को निर्देश भेजकर कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन करने को कहा है। इसके साथ ही पदाधिकारियों के विवरण मांगा है वहीं जुलूस नहीं निकालने के लिए भी निर्देशित किया है। इस संबंध मुगलसराय कोतवाली प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने कहा कि पूजा समिति से जुड़े पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन करने को कहा गया है। इसके अलावा अन्य निर्देश भी दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें