फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के जूड़ा खास गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला है। कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर के समीप प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी पानी आपूर्ति की हो रही है। लोगों को हैंडपंप पर आश्रित होना पड़ रहा है। इसकी सूचना चहनियां बिजली उपकेंद्र को दी गई लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। चेताया कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विजय नारायण मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, शिवपूजन मिश्र, सुभाष राय, राधेश्याम प्रजापति, कमलेश यादव, धीरेंद्र तिवारी, कमलेश यादव, मुकेश यादव, जमुना साह, सूबेदार यादव, मुनवर राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें