फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 116 पशुओं को कराया मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को थाना क्षेत्र के पंडी जंगल से 116 बेजुबानों को बरामद कर तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं दो पशु तस्कर जंगल के रास्ते भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि मंगलवार को अल सुबह मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्करों द्रारा काफी संख्या में पशुओं को लेकर पैदल के रास्ते बिहार राज्य स्थित पशु वधशाला ले जाया जाएगा। सूचना को पुष्ट करते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित करके संभावित स्थान पर दबिश देकर के जंगल में घेराबंदी कर दी गई।
विज्ञापन

जंगल के रास्ते पशुओ को आते देख सक्रिय हुयी पुलिस को देख तस्कर जंगल में भागने लगे।जिनमें से तीन को दौडा़कर पकड़ लिया गया वहीं दो भागने में सफल हो गए। बरामद पशुओं में 53 गाय व बछिया तथा 63 बैल है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शिवपूजन निवासी ढवठवां, थाना चुनार, संजय निवासी समदा, थाना चुनार, भोला यादव निवासी ढेढुआं भरारी, भभुआ कैमूर बिहार के रूप में हुई। इनके विरुद्ध गो वध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर के विधिक कार्यवाही की गई है। फरार अभियुक्त संजय यादव निवासी अहरौरा मिर्जापुर व टैनी यादव निवासी बोददपुर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें