फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग के कहर के बीच कूड़ा जलाकर हवा में घोल रहे जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली से आए स्मॉग के चपेट में पूरा पूर्वांचल आ चुका है। वाराणसी और चंदौली में भी हवा प्रदुषित हो चुका है। वाराणसी में कई जगहों पर एयर इनडेक्स 300 के पा पहुंच चुका है। इसके बावजूद लापरवाही का आलम यह है कि नगर और गांव में खुलेआम सफाईकर्मियों द्वारा प्लास्टिक के कूड़े जलाकर हवा में जहर घोला जा रहा है। प्रशासन जान कर अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

चंदौली के चंदासी, पीडीडीयू नगर, चंदौली, चकिया क्षेत्र की हवा में स्मॉग का असर बताया गया है। जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकारी दावों व हकीकत में बहुत अंतर है। जगह-जगह जहां कूडों के ढेर में आग लगाई जा रही है। जिस कारण प्रदूषण कम होने की बजाय बढ़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण आंखों में जलन व सांस लेने में सुबह व शाम परेशानी के कारण लोग त्रस्त हैं। मंगलवार की सुबह नियामताबाद के भोजपुर गांव में डायमंड लॉन के सामने रबर के टायर और प्लास्टिक में आग लगाई गई थी। जिससे काला धुआं आसमान में जा रहा था। वहीं दुलहीपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने सफाईकर्मी खुद खड़ा होकर कूड़ा जला रहे थे। लोगों ने बताया कि यहां पूरे दिन कूड़ा जलता रहता है। नियामताबाद के महेवां गांव की हालत तो सबसे खराब है। यहां पीडीडीयू नगर पालिका परिषद की ओर से रोजाना दर्जनों गाड़ियों से कूड़ा खुलेआम सड़क पर फेंक दिया जाता है। उसमे 24 घंटे आग लगी रहती है और उससे निकलने वाला धुआं गांव के वातावरण को भी प्रदुषित कर रहा है वही इससे स्मॉग और भी सघन होने की संभावना है। इसके अलावा भी कई जगहों पर रोजाना सुबह-सुबह कूड़ा जलाया जा रहा है। प्रशासन और संबंधित अधिकारी जान कर अनजान बने हुए हैं।
खुले में कूड़ा जलाना अपराध है। इस समय प्रशासन की ओर से प्रदुषण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अगर कूड़ा जलाया जा रहा है तो जांच कर ऐसा करने वालो पर कानूनी कार्रवाई होगी।-गुलाब चंद्र राम, एसडीएम, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें