नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा बरहुली गांव के पास नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब बेचते पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 49 शीशी देशी शराब बरामद होने पर पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान की। साथ ही अन्य अवैध कारोबारियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पचफेड़वा गांव स्थित यूनियन बैंक के पास और बरहुली नेशनल हाईवे पर छापेमारी कर दो लोग अवैध तरीके से देशी शराब बेचते दबोची। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण बिंद और गुड्डू बिंद बरहुली गांव के निवासी है। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे शराब की दुकान से शराब खरीदकर अधिक कीमत पर क्षेत्रीय ढाबों, होटलों पर और ट्रक चालकों को बेचते हैं।