फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसरों के निगरानी में होगी पीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पीईटी की आयोजित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। किसी भी सूरत में नकल की मंशा रखने वालों पर लगाम लगाने की तैयारी है। इसके लिए जिले के सभी 26 केंद्रों पर नोडल अफसरों को तैनात किया गया है। वहीं केंद्र के बाहर पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं संबंधित एसडीएम और तहसीलदार सभी केंद्रों की व्यवस्था को देखेंगे।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 26 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा होनी है। इसमें चकिया के आदित्यनारायन कालेज में 456, अमर शहीद विद्या मंदिर शहीदगांव में 456, अशोक इंटर कालेज में 456, किनाराम रामगढ़ में 456, वाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ में 528, बृजनंदनी भोजापुर में 432, डीबीआर इंटर कालेज विशुपुर में 456 और रेलवे इंटर कालेज पीडीडीयूनगर में 456 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज सदलपुरा में 408, जिला पंचायत बालिक कालेज चंदौली में 264, खंडवारी इंटर कालेज में 888, एलबीएस पीडीडीयू नगर में 264, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल पीडीडीयू नगर में 456, पीजी खंडवारी में 432, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली में 528, नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर में 576, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में 528, एसजी पब्लिक स्कूल पीडीडीयू नगर में 443, सकलडीहा इंटर कालेज में 528, सकलडीहा पीजी कालेज में 432, अलहनीफ सेमरा में 432, मेरी कांवेंट हिनौली में 432, सनबीम दुलहीपुर में 432, एकेडमिक मढ़िया में 394, सेंट जांस कटसिला में 432 और विक्रम कन्या महाविद्यालय चंदासी में 912 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। नोडल अफसरों के अलावा पर्यवेक्षक और पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्ष के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें