शिकारगंज। चकिया पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के नेवाजगंज के समीप से बाइक से तस्करी कर ले जा रहे 5.2 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी राजकुमार है। पुलिस ने तस्करी के आरोपी का चालान कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि पाठक के अनुसार क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी राजकुमार अवैध गांजा तस्करी में लिप्त था। पहले भी कोतवाली पुलिस ने चार मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की सुबह पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच क्षेत्र के नेवाजगंज गांव के पास बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर उसे पकड़ कर जांच की गई तो उसके पास रखे झोले में 5.2 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़ा गया राजकुमार निवासी हेतिमपुर ने स्वीकार किया कि वह क्षेत्र में गांजा आपूर्ति करता है।