फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में कई अधिकारी, डाक्टर व कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम संजीव कुमार ने मंगलवार को स्थानीय सीएचसी, तहसील और ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार व डाक्टर सहित तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों, डाक्टरों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तीन दिनों में स्पष्टीकरण न दिए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने पाया कि डाक्टर सहित दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से नदारत हैं। यही हाल ब्लॉक मुख्यालय का रहा। कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम तहसील मुख्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक तहसीलदार की कुर्सी खाली रही। हालांकि कुछ देर बाद डीएम के आने की सूचना पर तहसीलदार डा. वंदना सिंह आनन-फानन में तहसील पहुंच गईं। डीएम ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों, डाक्टरों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मौके पर एसडीएम अजय मिश्रा, नायब तहसीलदार रविरंजन कश्यप, सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, डा. एलबी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें