फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघमित्रा एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच की बढ़ेगी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दानापुर से बेंगुलूरू के लिए चलने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं स्लीपर कोच की संख्या कम की जाएगी। वर्तमान में इस ट्रेन में थर्ड एसी कोच के चार बोगी है, उसे बढ़ाकर छह किया जाएगा। यह ट्रेन के रेकों का मानकीकरण के कारण होगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुुमर ने बताया कि समय पालन में सुधार के लिए रेकों का मानकीकरण किया जा रहा है । रेकों के मानकीकरण किये जाने से फायदा यह होता है कि अगर कोई एक ट्रेन विलंब से पहुंचती है तो उसके स्थान पर चयनित अन्य ट्रेन के रेक का उपयोग कर उसे समय पर खोला जा सकेगा। इस व्यवस्था से ट्रेन के कोचों संयोजन में बदलाव आएगा। वर्तमान में संघमित्रा एक्सप्रेस में प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार कोच, शयनयान के नौ कोच, साधारण श्रेणी के दो कोच, एक पैंट्रीकार, एक एसएलआर, एक पावर कार और एक लगेज वैन सहित कुल 23 कोच हैं। रेकों के मानकीकरण के बाद इस ट्रेन में एक प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के छह कोच, शयनयान के सात कोच, साधारण श्रेणी के तीन कोच, एक पैंट्रीकार, एक एसएलआर, एक पावर कार, एक लैगेज वैन सहित कुल 23 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें