कस्बा स्थित श्रीयोगेश्वरनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष शहाबगंज मनोज कुमार व विशिष्ट अतिथि वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
महाविद्यालय की प्रबंधक विभा गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम से स्वयं सेवकों में राष्ट्र चेतना की भावना जागृत होती है। साथ ही देश प्रेम के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न होता है। शिक्षकों व स्वयं सेवकों को मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि आगामी सात मार्च को सभी अपने निर्धारित बूथ पर निर्भीक व निडर होकर मतदान करने अवश्य जाएं। इस दौरान स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली, स्लोगन, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता, मतदाता गीत, नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति की। शानदार प्रस्तुति करने वाले स्वयं सेवकों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजाराम गिरी, ऋषि, राम चरन, सुक्खू शरण, रौनक, अशोक, रामजी, हरिओम, प्रीति, आकांक्षा व कुलदीप आदि मौजूद रहे।
समर्पण भाव जागृत करता है रासेयो का शिविर - डॉ इंद्रेश पटेल
चहनियां। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रविवार को हुआ। स्वयं सेवकों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोहा। मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रेश पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर छात्रों में सेवा की भावना जागृत करता है।
शिविर में महाविद्यालय के निदेशक डॉ. शिवप्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिन के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर लल्लू यादव, गोविंद, रामकरन, महेश यादव, राकेश त्रिपाठी, राजेश, मनीष बख्शी, विपिन, सुभाष च रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के दयालपुर सदलपुरा स्थित छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रविवार को मतदाता जागरूकता रैली के साथ मनाया गया। रैली को प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरूकता रैली क्षेत्र के दयालपुर,सदलपुरा, डेवढिल,चंदौली खुर्द,कोरी सहित तमाम गांव में स्वयंसेवक व सेविकाओं ने भ्रमण कर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने आधी रोटी खाएंगे मतदान करने जाएंगे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नंदलाल, नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र पटेल, डॉ. राकेश सिंह व रमा आदि मौजूद रहीं।