फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को वितरित किया जैविक उर्वरक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पूर्वी बाजार विभूति नगर स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र परिसर में रविवार को आयोजित किसानों की सभा में 62 किसानों को जैविक मिश्रित कंपोस्ट वितरित किया। किसानों से जैविक खाद के प्रयोग कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सभा में कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के खुद की तरक्की के साथ देश की तरक्की में जैविक उपयोग बेहतर कारगर है। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयास के बाद भी विभिन्न फसलों में रसायनिक उर्वरक का प्रयोग अधिक उत्पादन के लिए अधिक प्रयोग किया जा रहा है। यह मानव जीवन के लिए आने वाले समय में नुकसानदायक माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव सिंह ने कहा कि किसानों को खेत की मिट्टी तथा जीवन सुरक्षित के लिए जैविक प्रयोग बेहतर फायदेमंद है। सभा में रंजीत सिंह, गुलाब सिंह, अरुण पटेल, अमरनाथ, सुभाष, विनोद कुमार ने विचार व्यक्त किए। संचालन कृभको केंद्र प्रभारी रमेश चंद्र शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें