पीडीडीयू नगर। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद भी रेलवे सामान्य ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं कर रहा, वर्तमान में रेलवे चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि बढ़ाने में जुटा है। इसी क्रम में अब अजमेर सियालदह एक्सप्रेस सहित तीन जोड़ी ट्रेनों को अगले साल जून माह तक के लिए बढ़ा दिया। इन ट्रेनों में यात्रा करने वालों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
कोरोना की वजह से पिछले वर्ष 25 मार्च से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। बाद में ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन शुरू किया गया। कोरोना का प्रभाव अत्यधिक कम हो गया है। इसको देखते हुए रेलवे ने लगभग सभी पुराने ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाना शुरू कर दिया है। बार बार यही कहा जाता है कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन कुछ दिनों के लिए किया जा रहा है, लेकिन बाद में उसकी परिचालन अवधि को बढ़ा दिया जा रहा है। अब पूर्व मध्य रेलवे ने अप और डाउन उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक, बीकानेर हावड़ा साप्ताहिक और प्रतिदिन चलने वाली अजमेर सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस को जून 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
पीडीडीयू नगर। झांसी कानपुर सिंगल लाइन सेक्शन में चौराह, पुखराया, मलासा स्टेशनों के बीच डबलिंग कार्य के मद्देनजर इंटरलाकिंग के कार्य के कारण दो जोड़ी ट्रेनों को अलग अलग दिनों में निरस्त किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चौबीस सितंबर को अहमदाबाद दरभंगा, 27 सितंबर को दरभंगा अहमदाबाद प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी तरह झांसी कोलकाता 24 सितंबर को जबकि कोलकाता झांसी 27 सितंबर को निरस्त रहेगी।