फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के पति की गोली मार कर हत्या, गांव में सनसनी

Tue, 01 Jun 2021 10:28 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नवनिर्वाचित प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  यह हत्या चुनावी रंजिश में अंजाम दी गई या कोई और कारण है, ये अब तक साफ नहीं है। फिलहाल प्रधान के शव के साथ ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कानून व्यवस्था पटरी पर आ गई है। हौसला बुलंद बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। सोमवार की देर शाम डॉक्टर के अपहरण के बाद अभी तक कोई सुराग मिला भी नहीं था कि मंगलवार की सुबह ही बदमाशों ने बलुआ थाना क्षेत्र के महरौरा गांव की प्रधान पति पंकज सिंह की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम तब दिया गया जब वो सुबह की सैर पर निकले थे। चुनावी रंजिश में हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीणों में काफी आक्रोश होने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

विज्ञापन


महरौरा गांव की नवनिर्वाचित प्रधान संगीता देवी के पति पंकज सिंह पूर्व प्रधान मनोज की हत्या के आरोप में जेल में बंद थे। दो माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुबह घर के बाहर टहल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने तड़ातड़ गोलियां उनके शरीर पर दाग दीं। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

Trending Videos
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की। खबर लिखे जाने तक पंकज सिंह का शव खेत से नहीं हट सका है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें