फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को भेजा सम्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने चंदौली जिलाधिकारी को सम्मन भेजा है। जिलाधिकारी को 27 दिसंबर को दिन में 11 बजे व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह आदेश जिले के बरहनी विकास खंड के एक गांव में फसल बर्बाद होने पर किसान की मौत के मामले में जवाब न देने पर दिया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष फसल बर्बाद होने पर बरहनी विकास खंड के बरहनी गांव निवासी किसान विनोद सिंह सदमे में आ गए और दम तोड़ दिया। प्रकरण संज्ञान में आने पर ह्यूमन राइट सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह (योगी) ने किसान परिवार को उचित मुआवजा देेने की मांग करते हुए मानवाधिकार आयोग से शिकायत की। आयोग ने मामले पर गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई। नौ नवंबर 2021 को आयोग ने मामले पर विचार किया और रिपोर्ट न मिलने को गंभीरता से लेते हुए 27 दिसंबर को दिन में 11 बजे जिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें