फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में लोकतंत्र व संविधान खतरे में: जीतेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। आए दिन हत्या व दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ये बातें शनिवार को दुर्गा मंदिर नौगढ़ के पोखरे पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद शनिवार को पहली बार गृह नगर आए लोक गायक रामजन्म जांबाज टोपी वाला के सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप ने नौगढ़ के लोक गायक कलाकार रामजनम जाबाज को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया है। दुर्गा मंदिर नौगढ़ के पोखरे पर आयोजित सम्मान समारोह में लोगों ने प्रदेश सचिव का स्वागत किया गया। छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष यादवेश यादव ने कहा कि भाजपा श्मशान और कब्रिस्तान की राजनीति कर रही है। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा मनरेगा को रोजगार बता रही है। सयुस के प्रदेश सचिव रहे जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव तथा ग्राम प्रधान यशवंत सिंह आदि ने भी खुशी जताई। रामजन्म जाबाज ने कहा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन में वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। स्वागत करने वालों में रिंकू यादव, रामवृक्ष उर्फ बल्लू, राम नरेश उर्फ बच्चा यादव, यशवंत सिंह, रामदुलारे यादव, सुदामा यादव, रणविजय यादव, एड.लक्ष्मी नारायण, संजय यादव रहे। संचालन अनिल यदुवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें