नौगढ़। क्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय नौगढ़ प्रथम में राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मेें वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना का विकास होता है। इस दौरान साफ सफाई की गई और पौधे लगाए गए।
बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि कुंवर सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कालेज (बलिया) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विमल कुमार ने शहीद दिवस पर सरदार भगत सिंह और उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह शिविर राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का मंत्र देता है। स्वामी विवेकानंद डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अब्दुल कलाम का नाम राष्ट्र की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। विशिष्ट अतिथि गौरव कुमार व सचिन समर ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को सेवा योजना से प्राप्त अनुभवों का प्रयोग राष्ट्र की सेवा और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए करना होगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. तेज प्रकाश, डॉ रमेश चंद्र, डॉ. शीतला प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।