फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के साथ सरसों तेल के मूल्य में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से सब्जियों व खाद्य तेल के दाम बढ़ने लगे हैं। इन दिनों आलू को छोड़कर गोभी सहित सभी हरी सब्जियों के मूल्य तेजी पकड़ रहे हैं। वहीं सरसों तेल के दाम भी बढ़ गए हैं। 910 लीटर सरसों के तेल का पैकेट पांच रुपये बढ़ गया है। इससे लोगों को महंगाई का झटका लग रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व सब्जियों के दाम काफी नियंत्रण में थे। प्याज, परवल, करेला, भिंडी को छोड़कर आलू, गोभी सहित हरी सब्जियों के दाम कम थे। सहालग (शादी) का सीजन आरंभ होने के बाद सब्जियों व सरसों के तेल के दाम बढ़ गए हैं। सरसों के तेल का पैकेट जो 170 रुपये में बिक रहा था, उसकी कीमत 175 रुपये हो गई है। वहीं अरहर की दाल 90 रुपये प्रति किलो है। दाल व तेल के दाम बढ़ने से गरीब तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गृहिणियों के लिए किचन का खर्च संभालना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें