फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी को हराकर मुगलसराय ने जमाया शील्ड पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में मुगलसराय ब्वॉयज ने मैन आफ दी मैच मोहम्मद आकिब की शतकीय पारी की बदौलत संजय सिंह एकादश वाराणसी को 93 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मुगलसराय के विशाल स्कोर का वाराणसी पीछा नहीं कर पाई और लक्ष्य से बहुत पहले पूरी टीम आउट हो गई।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए मुगलसराय ने निर्धारित 30 ओवरों में 243 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद आकिब ने 101 और सचिन पटेल ने 66, अमन कुमार ने 59 रनों की शानदार पारी खेली। संजय सिंह एकादश की तरफ से प्रवीण कुमार, सचिन पटेल, विजय कुमार और शिवराज ने एक एक विकेट लिए। विशाल रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संजय सिंह के खिलाड़ी टिक नहीं पाए। तेज रन बनाने के चक्कर में अनाप शनाप शाट खेलते हुए विकेट गवां दिये। नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम 26 ओवरों में 150 रन ही बना सकी और फाइनल मुकाबले को 93 रन से गंवा दिया। टीम की तरफ से विकेट कीपर बल्लेबाज अमन ने दस चौकों की मदद से शानदार 68 रन की पारी खेली। मुगलसराय की तरफ से सत्यम सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। शहजादे अजमत और अमन कुमार ने दो दो विकेट चटकाए जबकि सचिन पटेल को एक विकेट मिला। मैन ऑफ द टूर्नामेंट सचिन पटेल रहे जबकि संजय सिंह एकादशक के प्रिंस को उभरते हुए क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। अंपायरिंग सियाराम साहनी और सूरज सिंह ने की। स्कोरर मल्लू खान रहे जबकि मैच रेफरी राजू यादव रहे। मुख्य अतिथि बीपी हायर सेकेंडरी के प्रधानाचार्य किशोर कुमार, अजय गुप्ता और कमलेश गुपता ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। अध्यक्षता मुकेश पटेल ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें