फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किसानों में वितरित किया गया नमी सूचक यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में मंगलवार को कृषि विभाग के किसान सहायक अशोक कुमार सिंह ने 50 किसानों में नमी सूचक यंत्र का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी किया।
विज्ञापन

नमी सूचक यंत्र के बारे में बताया कि नमी सूचक यंत्र का उपयोग कर किसान सिंचाई के सही समय की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यंत्र के माध्यम से खेत में नमी की कमी की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गेहूं की खेती में इस यंत्र का प्रयोग करने से एक सिंचाई की बचत हो सकती है। इससे 2.5 लाख लीटर पानी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसान काल सेंटर के बाबत भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर चेतनारायण सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रामानंद मौर्य, किशोरी सिंह, सतीश मौर्य, कुंज बिहारी मौर्य, गोलू सिंह, दिनेश मोदनवाल, अनवर अली, योगेंद्र पांडेय, संध्या देवी, पूजा देवी, बीरबल मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें