फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजिक एकजुटता से मोदनवाल समाज होगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में रविवार को मोदनवाल समाज की ओर से कुलगुरु मोदनसेन महराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इसमें मोदनवाल समाज के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शुभम मोदनवाल ने कहा कि समाज की आर्थिक, राजनैतिक उन्नति के लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होने कहा कि समाज में एक दूसरे को सम्मान देने से ही एकजुटता की भावना का विकास होता है।
मोदनवाल समाज चकिया के अध्यक्ष आशीष मोदनवाल ने कहा कि बच्चो की शिक्षा पर समाज को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षित समाज होने पर ही उचित भागीदारी मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिला महामंत्री शुभम मोदनवाल तथा चकिया के अध्यक्ष आशीष मोदनवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान शिकारगंज क्षेत्र के समाज के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष किशन मोदनवाल, कोषाध्यक्ष साजन मोदनवाल, महामंत्री अशोक मोदनवाल, मीडिया प्रभारी अंबुज मोदनवाल, सचिव विनय मोदनवाल, संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद, सदस्य ताराशंकर, बिहारी, शिवम, अमित, चन्द्रिका, गुड्डू, रत्नेश, संतोष, महाजन, कृष्ण कुमार को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें