फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर के छलका का नहीं हुआ मरम्मत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नौगढ़ विकास खंड के मझगावां गांव के समीप माइनर का छलका टूटने से नौगढ़ से सोनभद्र जाने वाला मुख्य मार्ग धंस गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद माइनर की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

कूड़ा रजवाहा माइनर से विकास खंड के कई गांव में सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। शनिवार की देर शाम मझगावां पुल के पास माइनर का छलका टूट गया। इससे पानी विपरीत दिशा में जाने लगा। पानी के तेज बहाव से नौगढ़ सोनभद्र मुख्य मार्ग धंस गया। ग्रामीणों ने सूचना सिंचाई विभाग को दी लेकिन मौके पर कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। पानी के तेज बहाव से मार्ग की लगभग 15 मीटर से अधिक चौड़ाई के घेरे की मिट्टी बह गई है। ग्रामीणों ने कहा कि ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि माइनर के टूटे छलके की मरम्मत नहीं कराई गई तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रिकू यादव, वीरेंद्र, श्याम पाल ,हरिशंकर, कल्लू, रमाशंकर ,गणेश,जनक पाल आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें