फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना के फेसुङा गांव मे बुधवार की शाम तीन बजे विवाहिता ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर विवाहिता पंखे के कड़ी सहारे झूलकर जान दे दी। विवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चला। परिजनों ने विवाहिता के शव को फंदे से उतारा। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के फेसूड़ा गांव निवासी हरिओम गोस्वामी किसी काम से बुधवार को घर से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी पूनम गोस्वामी अकेले थी। दोपहर बाद हरिओम घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो पूनम दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई। हरिओम के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुट गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर पूनम के शव को नीचे उतारा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई सुनील कुमार सिंह और मनोज कुमार राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें