फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात : पीएम मोदी ने चंदौली के काला चावल को सराहा, विदेशों में भी बटोर रहा सुर्खियां 

Mon, 28 Mar 2022 08:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

इसमें विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है, जो डायबिटीज, अल्जाइमर, हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर है
विज्ञापन
काला चावल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान चंदौली के काला चावल की प्रशंसा की और इसे वोकल फॉर लोकल का सटीक उदाहरण बताया। पीएम ने कहा कि चंदौली के किसानों ने लीक से हटकर पहल की है। चंदौली का काला चावल देश ही नहीं विदेश में भी सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन


मन की बात कार्यक्रम के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंदौली के किसानों ने काला चावल को अपना उत्पाद बनाया है। जिले में एक हजार किसानों ने 500 हेक्टेयर में काले चावल की खेती की है। इसमें विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है, जो डायबिटीज, अल्जाइमर, हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर है।  

चार गुना अधिक 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान किया है

किसानों को लागत की तुलना में लगभग चार गुना अधिक यानी 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान किया है। शेष स्टाक की जल्द बिक्री की संभावना है। चंदौली के काला चावल में एंथ्रोसाइनिन पाया जाता है। इसकी वजह से इसका रंग काला है। राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट समेत अन्य संस्थानों ने जांच कर इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें