पीडीडीयू नगर। नगर में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सभासदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को ईओ से उनके कार्यालय में मुुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने सफाई व्यवस्था स्रह्य नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से शहर में न तो नालियों की सफाई और न ही ठीक से कूड़ा उठाया जा रहा है। जिससे आम जनमानस के बीच नगर पालिका की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने को कहा।
नगर में सफाई व्यवस्था समेत विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल ईओ कृष्ण से मिलने नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। इस दौरान सभासदों ने सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ कृष्णचंद्र से शिकायत की। उन्होंने सफाई निरीक्षक पर क्षेत्र में भ्रमण नहीं करने का आरोप लगाया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सफाईकर्मियों के लापरवाही के चलते न तो नालियों की सफाई हो पा रही है और न ही गलियों में ठीक तरीके से झाड़ू लग पा रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान सभासदों ने विकास के मुद्दे पर भी उनके चर्चा की। इस दौरान सभासद बृजेश गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल, नायाब अहमद समेत सभासद प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, वीरू रावत, महेंद्र पटेल मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर। नगर के गल्लामंडी क्षेत्र में लगे वाटर कूलर के गायब होने का मामला जनता के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है। लोग अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह रही कि वाटर कूलर लगाने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने इसका भौतिक सत्यापन नहीं किया । वहीं दूसरी तरफ जनता अब इस बात का भी इंतजार कर रही है कि चेयरमैन के निर्देश पर विभाग की ओर से वाटर कूलर के बाबत जारी नोटिस पर ठेकेदार क्या जवाब देता है। संवाद