फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पिस्टल लेकर नामांकन करने पहुंचे बसपा प्रत्याशी, पुलिस ने जांच के बाद वापस किया

Wed, 08 May 2024 10:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गया है। चंदौली लोकसभा सीट के लिए बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य ने नामांकन किया। वहीं बुधवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। मंगलवार को 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था। वहीं बुधवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। दो दिनों में 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है।
विज्ञापन
पिस्टल को अपने कब्जे में लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य कलेक्ट्रेट के नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर लगाए गए बैरिकेडिंग पर पुलिस ने तलाशी की तो उनके पास से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद किया। पुलिस ने पिस्तौल को अपने पास रख उसकी गहता पूर्वक जांच की। वही नामांकन करने के बाद पुलिस की जांच में लाइसेंस होने के बाद उन्हें वापस कर दिया।

विज्ञापन




बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्या अपनी लाइसेंस से पिस्टल लेकर नामांकन स्थल पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच की, तो उनका पिस्टल ले लिया और उसकी जांच एडिशनल एसपी ने कराई तो लाइसेंसी पाया गया। प्रत्याशी ने कहा कि देर होने के कारण भूलवश पिस्तौल लेकर में चला आया इसका लाइसेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्याशी के पास पाए गए पिस्तौल की जांच की गई तो उसका लाइसेंस सही पाया गया और उन्हें नामांकन करने के बाद वापस आने पर सौंप दिया गया है और हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसी गलती ना करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें