वन विभाग के सहायक वन संरक्षक धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चंद्र प्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य के पास सटे कोईलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी दिखाती है कि जंगल काफी स्वस्थ हैं। पानी और खाना प्रचुर मात्रा में है।
यहां पर तेंदुए आते रहते हैं, लेकिन इतनी जल्द नहीं। हर एक डेढ़ साल में इनकी मौजूदगी होने की चर्चा सुनाई पड़ती है। यह बता पाना मुश्किल होगा कि वह कहां से आया है। फील्ड स्टाफ सतर्क है। कुछ सूचना मिलती है तो उसे सभी के साथ साझा किया जाएगा।
डीएफओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राजदारी कोइलरवा हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर आज शाम को बहुत दिनों बाद तेंदुआ के दिखने का मामला प्रकाश में भी आया है। लोगों से अपील है कि उस रास्ते से जाने में सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने की भी कोशिश कर रही है।