फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को गोली मारे जाने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। शाहजहांपुर स्थित कचहरी के रिकार्ड रूम में पिछले दिनों गोली मारकर की गई अधिवक्ता की हत्या के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। राज्य विधिक परिषद के आह्वान पर बुधवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। साथ ही तहसील में असलहा लेकर आने वालों पर तत्काल रोक लगाने को कहा। अंत में एसडीएम को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

सकलडीहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह और महामंत्री अजय कुमार रंजन ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे हमला कानून-व्यवस्था की पोल खोल दिया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि शाहजहांपुर में अधिवक्ता को रिकार्ड रूम में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई घोर निंदनीय है। पूर्व महामंत्री नितिन तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में खुलेआम अपराधी लूट और हत्या को अंजाम दे रहे है। अधिवक्ताओं को आए दिन टारगेट किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार मौन साधे हुए है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गोली मारने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर मृतक अधिवक्ता के परिजन को दो करोड़ का आर्थिक सहयोग और नौकरी देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में डेमोक्रेटिक बार के उपाध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह, प्रभुनाथ पाठक, आनंद, उमाशंकर, अशोक यादव, अनुराग उपाध्याय, कुबेर सिंह, जगदीश सिंह, बुद्धिराम, नरसिंह,आलोक पांडेय, शिवपूजन राम, धर्मराज, मृत्युंजय तिवारी, राजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें