शहाबगंज। क्षेत्र के करनौल गांव में डा. भीमराव आंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रही दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच करनौल व ढुन्नू गांव के बीच खेला गया। तीन सेट के इस मैच में करनौल की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया।
समाजसेवी गुलफाम अहमद मिक्कू ने कहा कि खेल बच्चों की स्वाभाविक क्रिया है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। मुनिराज यादव ने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेलों से बच्चों का शारीरिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक, सामाजिक और नैतिक विकास होता है। साथ ही आपसी एकता और भाईचारे का विकास होता है। खेल जीवन में आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करता है। विजेता व उपविजेता टीम को शिल्ड व नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका दूधनाथ यादव, विजय सिंह, बबलू यादव व साकिब ने निभाई। इस मौके पर डॉ बलवंत, चंद्रभूषण सिंह, अभिषेक चौहान, प्रमोद कुमार, मनोज, अभिषेक, चंदन, मिथिलेश, राकेश, जितेंद्, इंद्रजीत, गोविंद, ईश्वर चंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद