फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी । थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में सोमवार की सुबह किसान कमलेश सिंह (44) ने घर के पीछे भूसा रखने के लिए बने टिनशेड जाकर अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर ली। आनन-फानन परिवार के वाले ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू भेज दिया। घटना के बाद पुलिस अब तक अवैध तमंचे को बरामद नहीं कर पाई है। रिश्तेदारों और पास पड़ोस के अनुसार कमलेश माता-पिता के इकलौते संतान थे। वह कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव निवासी स्व. राममूरत सिंह के बेटे कमलेश सिंह (44) इकलौते संतान थे। परिवार में कमलेश के अलावा उनकी पत्नी नीलू, बेटे कार्तिक और तेजस हैं। सोमवार की सुबह नाश्ता करने के बाद दरवाजे पर वह अकेले बैठे थे। इसके बाद अचानक से उठकर वह घर के पीछे भूसा के लिए बने टिनशेड में चले गए। कुछ देर बाद काफी तेज आवाज हुई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच तो देखा कि कमलेश खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। आनन-फानन परिवार वाले उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं घटना के घर पर पहुुंची बबुरी थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अभी तक पुलिस घटना में शामिल अवैध तमंचा बरामद नहीं कर पाई है। घटना के बाद से उनकी पत्नी नीलू सिंह व पुत्र कार्तिक (14) व तेजस (09) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। रिश्तेदारों और पास पड़ोस के अनुसार कमलेश कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। इसके साथ ही पत्नी से भी उनकी अनबन चल रही थी। इस संबंध में सीओ चकिया प्रीति तिवारी ने बताया कि मृतक के पास किसी भी प्रकार के असलहे का लाइसेंस नहीं था। घटना में शामिल अवैध असलहे को ढूंढा जा रहा है, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें