फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के विरोध में अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विद्युत उपकेंद्र रमौली के अवर अभियंता अजय पटेल के निलंबन से नाराज अवर अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। धरनारत अवर अभियंता ने निलंबन वापस लेने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन चन्दौली शाखा के अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने कहा कि अवर अभियंता अजय पटेल को खराब राजस्व वसूली व गिरती हुई विद्युत हानि के आरोप में अधिकारियों ने मनमाने ढंग से निलंबित कर दिया है। जबकि एक अवर अभियंता को कई उपकेंद्रों का कार्यभार दिया गया है। इससे मंडल के सभी अवर अभियंताओं पर अतिरिक्त कार्यभार है। कहा कि निगम प्रबंधन व्यवस्था के सुधार में सहयोग के बजाय उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर रहा है। इससे विभागीय कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि सभी कर्मचारी टीम भावना से कार्य करते हुए प्रबंधन का सहयोग कर रहे हैं लेकिन प्रबंधन मनमानी कर रहा है। चेताया कि यदि निलंबन वापस नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में घनश्याम, प्रमोद राम, मनीष पटेल, मनोज पटेल, सतीश यादव, विकास गुप्ता, कमर फारूक, एके पाण्डेय, दीपक दास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें