नौगढ़। विकास खंड के झुमरिया स्थित आर्मी ग्राउंड, सलैयाताल पर बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कई गांव के खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। दर्शकों ने भी खुले दिल से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख समाज सेवी विनोद कुमार यादव व कांस्टेबल आनंद कुंवर ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता के 100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में सतीश प्रथम, अवनीश द्बितीय व उमाकांत तृतीय रहे। 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में प्रथम विकास यादव, द्वितीय विकास व सेवानंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर प्राइमरी वर्ग की दौड़ में अनिल प्रथम, अजीत द्वितीय और रामनिवास तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में मनीष प्रथम व उमाकांत दूसरे स्थान पर रहे जबकि संजय यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में झुमरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजय प्राप्त की जबकि उपविजेता मरवटिया की टीम ने भी मैच के आखिरी तक दमखम दिखाया। सभी विजेता खिलाड़ियों को वीरेंद्र यादव और चंद्रिका यादव ने पुरस्कार स्वरूप टी-शर्ट प्रदान किया। इस मौके पर उपेंद्र यादव, अनीश यादव, चंद्रिका, अरविंद, रामअचल, अखिलेश, सुनील, मुनीब, शिवम, अभिषेक, संदीप, बाबूलाल रहे।