फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर 95 हजार नकदी सहित सोने चांदी के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर थाना के कवई पहाड़पुर गाव में शुक्रवार की रात चोरों ने अनिल बिंद के घर में सेंध लगाकर 95 हजार रुपये नकद सहित सोने चांदी के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला, तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खेती किसानी करने वाले अनिल बिंद ने पिछले दिनों मवेशी बेच कर पैसे घर में रखे थे। शुक्रवार की रात अनिल बिंद खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। आधी रात के बाद किसी वक्त चोरों ने धावा बोला। चोरों ने दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुस गए। इस दौरान खटर पटर की आवाज सुनकर अनिल की नींद खुली लेकिन उसने सोचा है कि बिल्ली आदि होगी और सो गए। इस बीच चोरों ने नकदी और गहने रखे दो बक्से उठ ले गए। घर से कुछ दूरी पर बक्से को तोड़ कर उसमें रखे 95 हजार रुपये नकद, सोने नथूनी, मंगलसूत्र, झूमका, सिकड़ी, चांदी की करधनी के साथ कीमती कपड़े लेकर चलते बन। सुबह नींद खुलने पर दीवार में सेंध देख कर और बक्सा गायब देख कर अनिल के होश उड़ गए। शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए। कीमती गहने और नकदी चोरी की घटना के बाद अनिल की पत्नी आशा देवी दह़ाड़े मार कर रोने लर्गी । अनिल ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें