चंदौली। जिले में 21 मार्च से चार अप्रैल तक पोषण पखवारा अभियान चलाया गया था। सोमवार को बाल विकास परियोजना सदर के ग्रामसभा नरसिंहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में एनीमिया जांच व आयरन की गोली का वितरण किया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी ने दी है।
उन्होंने बताया कि किशोरियों और बालिकाओं में एनीमिया की जांच के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से एएनएम उपकेंद्रों पर की गई जांच उपरांत किशोरी हेल्थ कार्ड जारी किया गया है। अब एनीमिया ग्रसित किशोरियों का उपचार किया जाएगा। एनीमिया मुक्त भारत के लिए शासन पहले से अभियान चला रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एनीमिया जागरूकता कैंप में 11से 18 वर्ष तक की किशोरियों को लेकर आईं जहां बालिकाओं की ऊंचाई, उनके वजन और खून की जांच की गई। किशोरियों को एनीमिया के उपचार की जानकारी भी दी गई। साथ ही खानपान के जरिए भी एनीमिया को मात देने के बारे में बताया गया।
चंदौली। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सदर) समीर सिंह ने बताया कि पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और कुपोषित बच्चों के घर में पोषण वाटिका बनाई गई है। पोषण वाटिका से उगाई जाने वाली सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।
चंदौली। अभियान के दौरान 11 से 18 वर्ष 42 किशोरियों का रक्त की जांच कर उन्हें नींबू पानी के साथ आयरन की गोली खिलाई गई। किशोरियों का वजन कर उनकी लंबाई ली गई। सभी किशोरियों का हीमोग्लोबिन स्तर 11 ग्राम से अधिक पाया गया। कोई भी किशोरी एनीमिक नहीं मिली। अंत में छह माह पूर्ण कर चुकीं बालिकाओं का अन्नप्राशन किया गया। इस मौके पर फूलमती कुशवाहा, चिंता मौर्या, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू श्रीवास्तव रहीं।