झांसी कानपुर सिंगल लाइन सेक्शन में चौराह, पुखराया, मलासा स्टेशनों के बीच डबलिंग कार्य के मद्देनजर इंटरलाकिंग के कार्य के कारण दो जोड़ी ट्रेनों को अलग अलग दिनों में निरस्त किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को अहमदाबाद-दरभंगा, 27 सितंबर को दरभंगा -हमदाबाद प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी तरह झांसी- कोलकाता 24 सितंबर को जबकि कोलकाता- झांसी 27 सितंबर को निरस्त रहेगी।