फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आईजी रेंज वाराणसी के. सत्य नारायण शनिवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अफसरों संग पुलिस लाइन में बैठक कर विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थलों, बूथों, सीपीएमएफ व सुरक्षा बलों के ठहरने वाले स्थलों पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलीलपुर मुगलसराय, जयपुरिया स्कूल डांडी मुगलसराय, पं. हरीश मिश्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंदौली सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर प्राप्त दो कंपनी सीआरपीएफ से नक्सल प्रभावित इलाकों में भ्रमण व कांबिंग कराई जाएगी। विगत वर्षों में जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के गांवों व शहरी इलाकों में कहां-कहां कौन-कौन से अपराध हुए और उसमें संलिप्त अपराधी वर्तमान में कहां है पुलिस उसकी पूरी जानकारी रखेगी। पुलिस को असलहों का रिकार्ड खंगालने व उसे तय समय पर थानों पर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में गठित होने वाली मोबाइल टीमों की रूपरेखा तैयार करने को भी कह दिया गया है। इस दौरान एएसपी चिंरजीवी मुखर्जी सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें