फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गुजारा भत्ता न देने पर पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। पुलिस ने घोड़सारी गांव निवासी रजनीकांत दूबे को बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिवार न्यायालय में चल रहे विवाद में कोर्ट में हाजिर नहीं होने और जारी गुजारा भत्ता नहीं दिये जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इलिया थाना क्षेत्र के धोड़सारी गांव निवासी रजनीकांत दूबे का उसकी पत्नी से पिछले चार वर्षों से विवाद चल रहा है। परिवार न्यायालय ने पत्नी को गुजारा भत्ता दिये जाने का आदेश जारी किया था। आदेश के बाद भी पिछले कई माह से रजनीकांत ने पत्नी का गुजारा भत्ता कोर्ट में जमा नहीं किया। जिसके बाद न्यायालय की ओर से रजनीकांत दूबे की गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया गया। जिसपर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रंजनीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें