मोहनिया । कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव में मंगलवार की रात पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया। वहीं आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।
सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव निवासी रविन्द्र बिंद ने मंगलवार की रात धारदार हथियार से अपनी पत्नी कुसुम देवी (35) की हत्या कर दी। इसके रविंद्र पत्नी के शव को घर के पीछे मिट्टी खोदकर गड्ढे में छिपाने की कोशिश करने लगा। इस बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मौके पर बरामद रविंद्र को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।