फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने चंदौली डीएम को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मलेेवर गांव में पानी की समस्या का समाधान न होने पर मांगी गई रिपार्ट न देेने पर आठ जून को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के लिए सम्मन भेजा है। हालांकि एक जून तक रिपोर्ट देने पर व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने से छूट मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मलेवर गांव के लोगों ने पेयजल आपूर्ति न होने पर हाथों में बर्तन लेकर प्रदर्शन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह (योगी) ने ग्रामीणों की समस्या को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पास भेज दी। शिकायत के माध्यम से ग्रामीणों को तत्काल स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की मांग की थी। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिधिकारी से रिपोर्ट तलब की लेकिन डीएम ने कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। यहां तक कि रिमाइंडर की भी प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए आयोग ने डीएम को छह जून को आवश्यक सूचना/ दस्तावेज के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें