फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक, मौके पर मौत

Wed, 14 Apr 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार की दोपहर एक ट्रक ने चकिया से आ रहे बाइक सवार होम्योपैथिक के डॉक्टर को दोपहर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव के पास की है।

विज्ञापन


बाइक सवार की पहचान शहाबगंज के मनकपड़ा गांव के डॉ. रमाकांत कुशवाहा के रूप में हुई है। बाइक सवार की लाश लगभग आधे घंटे तक सड़क पर पड़ी रही। ट्रक के संबंध में फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना को अंजाम देकर वह भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को सड़क से हटवाकर थाना प्रभारी नौगढ़ राम उजागीर ने जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डॉ. रमाकांत कुशवाहा(64) नौगढ़ में मानव सेवा केंद्र में होम्योपैथिक चिकित्सक के पद पर तैनात थे और प्रतिदिन अपनी बाइक से अपने गांव मनकपड़ा से आया-जाया करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें