फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: असली-नकली के चक्कर में भिड़े किन्नरों के दो गुट, खूब बरसाए लात-घूंसे

Sun, 25 Sep 2022 09:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पीडीडीयू नगर सब्जी मंडी के सामने जीटी रोड पर रविवार देर शाम किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। 
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में भिड़े किन्नरों के दो गुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर जंक्शन से थोड़ी ही दूरी पर स्थित सब्जी मंडी के सामने रविवार देर शाम बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा नजर आया। असली और नकली किन्नर के चक्कर में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट एक दूसरे का मुंह नोचते, बाल खींचते और जमकर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। बीच सड़क पर दोनों गुट की गुत्थमगुत्थी के कारण लंबा जाम लग गया। लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह किन्नरों को शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम पीडीडीयू नगर सब्जी मंडी के पास कुछ किन्नर लोगों से पैसे मांग रहे थे। इस दौरान किन्नरों का दूसरा गुट भी पहुंच गया और वहां पर पहले से मौजूद किन्नरों को नकली बताया। वाद-विवाद बढ़ा तो दूसरे गुट के किन्नरों ने पैसे मांग रहे गुट के एक किन्नर को नकली बताते हुए उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद दोनों गुट में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों गुट एक दूसरे का मुंह नोचते, बाल खींचने और जमकर लात-घूंसे बरसाने लगे। कई किन्नर बदन से कपड़े उतारकर उत्पात मचाने लगे। देखते-देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पढ़ें: भौंकने पर दबंग ने कुत्ते को मारी गोली, विरोध पर किया हाथापाई, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन

सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद किन्नर मौके से खिसक गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें