फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कराया 30 एंबुलेंस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। एंबुलेंसकर्मियों के हड़ताल और एंबुलेंस की चाभी विभाग को सौंपकर जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 30 एंबुलेंस का संचालन शुरू कराया है। जल्द ही शेष एंबुलेंस भी चलाने की योजना है।
विज्ञापन

जनपद में दो जिला अस्पतालों के साथ ही सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 49 एंबुलेंस संचालित किए जाते हैं। बीते दिनों जीवीके ईएमआरआई कंपनी की जगह जिगित्सा हेल्थ केयर कंपनी को एम्बुलेंस संचालन का जिम्मा सौंप दिया गया है। जो नई भर्ती कर रही थी। इससे नाराज एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गये थे लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो एंबुलेंस कर्मियों ने बृहस्पतिवार की देर शाम 10 इमरजेंसी एंबुलेंस को छोड़कर अन्य सभी की चाभी सीएमओ को सौंप दी और लखनऊ रवाना हो गए। उधर स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस की चाभी मिलने के बाद पहल करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था किया। शुक्रवार को सीएमओ की पहल पर जिले में चालकों की व्यवस्था कर 30 एंबुलेंस का संचालन शुरू करा दिया गया। शेष वाहनों को भी चालक की व्यवस्था कर संचालित कराया जाएगा।
एंबुलेंस कर्मी वाहन की चाभी सौंपकर अपने-अपने घर चले गए। इससे चालकों की व्यवस्था कर एंबुलेंस का संचालन कराया जा रहा है। फिलहाल 30 चल रही हैं। शेष एंबुलेंस का संचालन भी जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. वीपी द्विवेदी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें