दुलहीपुर के कुंडा खुर्द गांव में गंगा नदी कटान को रोकने के लिए जीयो टेक्सटाइल ट्यूब कटर के निर्मा
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को नियामताबाद ब्लाक के अंतर्गत कुंडा खुर्द गांव के पास गंगा कटान को रोकने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ के दौरान कटान वाली स्थलों का संबंधित अधिकारीगण के साथ निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
गंगा नदी के तट की कटान को रोकने के लिए जीयो टेक्सटाइल ट्यूब कटर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कार्यदाई एजेंसी के प्रतिनिधि को दिये। कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मानक के अनुरूप कार्य कराते हुए मानसून से पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाए, जिससे बाढ़ के दौरान होने वाली कटान को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा, अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।