फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो रही थी बिटिया की गोदभराई, पिता फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के हटिया गांव निवासी धर्मदेव मौर्या (47) ने गांव के समीप सड़क किनारे स्थित एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी काटकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बबुुरी थाना क्षेत्र के हटिया गांव निवासी धर्मदेव मौर्या (47) के दूसरे नंबर की पुत्री नेहा का शनिवार को क्षेत्र स्थित एक लॉन में गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान धर्मदेव ने गांव के समीप सड़क किनारे एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। सुुसाइड का कारण नहीं पता चल पाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि पंचायत नामा भरकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। परिवार के सभी लोग गोद भराई के कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते अभी तक तहरीर नहीं मिली है घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें