फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान डूबे चार बच्चे, एक की मौत, तीन को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना के नरौली स्थित गंगा नदी में स्नान करते समय बृहस्पतिवार की सुबह चार बच्चे नदी में डूब गए। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने चारो बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने वालों की भीड़ नरौली गंगा घाट पर जुटी। इसी बीच दोपहर में कस्बा अंतर्गत बहेलिया टोला निवासी मोहन बिंद के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा अभिमान बिंद (12) अपने तीन दोस्तों संग सुबह लगभग नौ बजे गंगा स्नान चला गया। नहाते समय चारों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर किनारे खड़े नाविक नदी में कूदे। चारों बच्चों को बाहर निकाला। अभिमान बिंद की हालत गंभीर देख परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिमान सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बालक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम पसर गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि पंचनामा कर शव परिजनों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें