फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध कटौती और ट्रिपिंग से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है। अंधाधुंध कटौती से आम लोग बेहाल हो गए हैं। नगर ही नही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंधाधुंध कटौती हो रही है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 तो शहरी क्षेत्रों में 18 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 44 डिग्री बना हुआ है। इससे उमस भरी गर्मी में जन जीवन बेहाल है। लोड बढ़ते ही ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो तार टूट जा रहे हैं। इससे समस्या बढ़ गई है। कंदवा संवाददाता के अनुसार अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती से इस भीषण उमस भरी गर्मी में लोग उबल जा रहे हैं। लो-वोल्टेज के कारण कूलर, पंखा भी बेकार साबित हो रहे हैं। पसीने से तर बतर लोग हाथ में पंखा लेकर किसी तरह दिन-रात काट रहे हैं। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार ने कहा कि कटौती ऊपर से होती है। फाल्ट की समस्या पता चलते ही ठीक कराई जाती है।
धीना। क्षेत्र में बिजली कटौती का कोई शेड्यूल नहीं रह गया है। क्षेत्र के कामेश्वर राय, अरविंद सिंह, मनीष सिंह, दरोगा राय, बब्बू राय, घनश्याम उपाध्याय, सोनी अग्रहरि, प्रमोद दुबे आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया। बावजूद इसके स्थिति नहीं सुधर रही है। यदि अमड़ा पावर हाउस का कनेक्शन जमानियां गाजीपुर के बजाय चंदौली से करा दिया जाए तो स्थिति सुधर सकती है लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। डिग्घी निवासी अरविंद राय, लड्डू, पिंटू यादव, आनंद राय, आलोक राय आदि ने कहा कि पिछले एक पखवारे से दिन में बिजली का दर्शन संयोग से ही हो पाता है। संवाद
विज्ञापन

कंदवा। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मरों का जलना आम बात है। क्षेत्र के कम्हरिया में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिनों से तो कंजेहरा में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों से और असना में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 घंटों से फुंका पड़ा है। इससे लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली के बिना रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से ज्यादा कनेक्शन देने के चलते ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें