फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में लगी आग, जल गए आम के 15 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के ढोढियां गांव स्थित कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को दोपहर के दो बजे आग लग गई। इससे कुश के झाड़ जलने लगे और आम के 15 फलदार पेड़ भी झुलस गए। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू कर लिया। इससे आस-पास के गेहूं की फसल जलने से बच गई।
विज्ञापन

गांव स्थित कब्रिस्तान में दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में अंदर लगे कुश के झाड़ धू-धूकर जलने लगे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कब्रिस्तान में लगे आम के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग देखकर पूर्व प्रधान डॉ. अनिल कुशवाहा व ग्राम प्रधान फिरोज खान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें